रमन सिंह बन सकते हैं देश के अगले उपराष्ट्रपति, छत्तीसगढ़ में विधानसभा अध्यक्ष और मंत्रिमंडल में फेरबदल के आसार

Raman Singh can become the next Vice President of the country, there is a possibility of reshuffle in the Ashttps://sawal24.com/Raman-Singh-can-become-the-next-Vice-President रमन सिंह बन सकते हैं देश के अगले उपराष्ट्रपति, छत्तीसगढ़ में विधानसभा अध्यक्ष और मंत्रिमंडल में फेरबदल के आसार
 0
रमन सिंह बन सकते हैं देश के अगले उपराष्ट्रपति, छत्तीसगढ़ में विधानसभा अध्यक्ष और मंत्रिमंडल में फेरबदल के आसार

उपराष्ट्रपति पद से धनखड़ का इस्तीफा, डॉ. रमन सिंह की दावेदारी मजबूत — छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल तेज

लता उसेंडी बन सकती हैं पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष, कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं भी तेज़

रायपुर, 21 जुलाई 2025 — उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद देश की राजनीति में हलचल मच गई है, वहीं छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. रमन सिंह को उपराष्ट्रपति बनाए जाने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

रमन सिंह का नाम लगभग तय!

भाजपा के शीर्ष सूत्रों का कहना है कि तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके डॉ. रमन सिंह को उनके अनुभव, प्रशासनिक दक्षता और संसदीय कार्यों की गहरी समझ के कारण उपराष्ट्रपति पद के लिए प्राथमिकता दी जा रही है। सदन संचालन में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व उनके नाम पर लगभग सहमति बना चुका है।

छत्तीसगढ़ को मिल सकता है नया विधानसभा अध्यक्ष

यदि डॉ. रमन सिंह को उपराष्ट्रपति बनाया जाता है, तो उनके स्थान पर छत्तीसगढ़ विधानसभा को नया अध्यक्ष मिलेगा। ऐसे में इस बार पहली बार किसी महिला विधायक को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा ज़ोरों पर है। इस दौड़ में सबसे आगे नाम भाजपा नेत्री लता उसेंडी का चल रहा है। इसके अलावा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक और वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल भी प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार के भी आसार

उपराष्ट्रपति पद पर रमन सिंह की नियुक्ति की स्थिति में छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार भी तय माना जा रहा है। लंबे समय से कई विधायकों को मंत्री बनने का इंतजार है। सूत्रों के अनुसार, संभावित मंत्रियों की सूची में राजेश मूरत, अजय चंद्राकर, पुरंदर मिश्रा और अमर अग्रवाल जैसे नाम शामिल हैं।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा नेतृत्व जल्द ही इन सभी बदलावों की औपचारिक घोषणा कर सकता है। यदि ये बदलाव होते हैं, तो यह छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक नया अध्याय होगा, जिसमें महिला नेतृत्व, युवा चेहरों और अनुभवी नेताओं का संतुलन देखने को मिलेगा

What's Your Reaction?

Like Like 11
Dislike Dislike 1
Love Love 4
Funny Funny 8
Angry Angry 3
Sad Sad 2
Wow Wow 6