रायपुर: मोवा इलाके में पारिवारिक विवाद ने ली भयावह शक्ल, दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या
रायपुर: मोवा इलाके में पारिवारिक विवाद ने ली भयावह शक्ल, दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या
राजधानी रायपुर के मोवा क्षेत्र में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। जानकारी के मुताबिक, आपोलो मेडिकल स्टोर के पास एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी ही दो सालियों की गोली मारकर हत्या कर दी।
मृतक महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए और इलाके में भय का माहौल बन गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान जितेंद्र वर्मा के रूप में हुई है, जो पेशे से बाउंसर बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, देर रात परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो अचानक हिंसक रूप ले बैठा। गुस्से में आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और दोनों महिलाओं पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, इलाके को घेराबंदी कर स्थिति को नियंत्रण में लिया और आरोपी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और बताया कि उसने पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया।
हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटनाक्रम की पूरी कड़ी जोड़ने की कोशिश कर रही है।
इस घटना ने एक बार फिर घरेलू विवादों के खतरनाक परिणामों को उजागर किया है, जिससे समाज में चिंता का माहौल
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0