स्पा की आड़ में अश्लील धंधा: रायपुर में बड़ा खुलासा, महिला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, हाई-प्रोफाइल क्लाइंट लिस्ट भी मिली
राजधानी रायपुर में पुलिस की स्पेशल टीम ने शनिवार को एक साथ 80 स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर शहर को हिला देने वाला खुलासा किया। स्पा की आड़ में बड़े पैमाने पर चल रहा सेक्स रैकेट पकड़ा गया, जिसमें महिला संचालक को गिरफ्तार किया गया है। यह महिला कथित तौर पर दूसरे राज्यों की युवतियों को बुलाकर उनसे देह व्यापार करवा रही थी।
ऑपरेशन "क्लीन सिटी" का असर
यह पूरी कार्रवाई ऑपरेशन “क्लीन सिटी” के तहत की गई। पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि शहर के नामी स्पा सेंटरों में मसाज की आड़ में अश्लील गतिविधियां संचालित हो रही हैं। टीम ने गुप्त निगरानी के बाद शनिवार को एकसाथ छापा मारा और कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
बंद कमरे, डील की डायरी और VIP ग्राहकों के नाम
छापेमारी के दौरान कई स्पा सेंटरों में अलग-अलग कमरों में संदिग्ध गतिविधियां पकड़ी गईं। कुछ जगहों पर ग्राहकों और युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में भी पाया गया। पुलिस को एक डायरी मिली है, जिसमें "स्पेशल सर्विस" के रेट और कई हाई-प्रोफाइल ग्राहकों के नाम दर्ज हैं।
महिला मास्टरमाइंड की कहानी
गिरफ्तार महिला खुद को ब्यूटी और वेलनेस एक्सपर्ट बताकर शहर में कई स्पा चला रही थी। पुलिस के अनुसार, वह सोशल मीडिया और वॉट्सऐप के जरिए ग्राहकों से संपर्क करती थी। युवतियों को मोटी कमाई का झांसा देकर इस धंधे में उतारा जाता था।
चौंकाने वाले खुलासे अभी बाकी
फिलहाल कई लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है, जो दिल्ली, मुंबई, नागपुर और कोलकाता जैसे शहरों से लाई गई थीं। पुलिस को शक है कि इस रैकेट का लिंक अंतरराज्यीय गिरोहों से भी हो सकता है। सभी स्पा सेंटरों के CCTV फुटेज जब्त कर लिए गए हैं।
पुलिस का बयान
एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया, “शहर में अश्लीलता और गैरकानूनी गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह एक संगठित रैकेट है, जिसकी परतें हम धीरे-धीरे खोलेंगे।”
शहर में हड़कंप, प्रशासन सख्त
इस खुलासे के बाद प्रशासन ने बाकी स्पा और वेलनेस सेंटर्स की भी जांच के आदेश दे दिए हैं। लोगों में गुस्सा है कि कैसे पॉश इलाकों में खुलेआम इस तरह की हरकतें की जा रही थीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0