रायपुर बनेगा मेडिकल टूरिज्म का नया केंद्र, न्यूरो स्पाइन रिहैब सेंटर का उद्घाटन
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक और बड़ी स्वास्थ्य सुविधा का गवाह बनी, जब कमल विहार में अत्याधुनिक न्यूरो स्पाइन रिहैबिलिटेशन सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेंटर का विधिवत उद्घाटन कर परिसर का निरीक्षण किया और मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। "राज्य के रजत जयंती वर्ष में हम कह सकते हैं कि अब चिकित्सा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की एक अलग पहचान बन रही है।"
उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना की सराहना करते हुए बताया कि इससे लाखों जरूरतमंदों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सका है। मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि नवा रायपुर, अटल नगर में ‘मेडिसिटी’ की स्थापना की जा रही है, जिससे प्रदेश न केवल स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बनेगा, बल्कि मेडिकल टूरिज्म को भी गति मिलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि रायपुर अब देश का नया मेडिकल हब बनता जा रहा है। अत्याधुनिक तकनीक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित संस्थानों की वजह से अब लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री ने सेंटर के प्रबंधन और डॉक्टरों की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान न्यूरोलॉजिकल और स्पाइनल बीमारियों के इलाज में एक मील का पत्थर साबित होगा।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0