रायपुर में हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर और वीरेंद्र सिंह तोमर के ठिकाने से करोड़ों की संपत्ति जब्त
रायपुर में हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर और वीरेंद्र सिंह तोमर के ठिकाने से करोड़ों की संपत्ति जब्त
रायपुर, 4 जून 2025 – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव क्षेत्र स्थित 'साईं विला' में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर और वीरेंद्र सिंह तोमर के आवास पर छापा मारकर करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई तेलीबांधा थाना, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, पुरानी बस्ती थाना और रक्षा टीम की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
जब्त की गई संपत्ति:
नकदी: ₹35,10,300
सोने के आभूषण: 734 ग्राम
चांदी के आभूषण: 125 ग्राम
वाहन: बीएमडब्ल्यू (CG 04 LC 1111), थार (CG 04 PA 0017), ब्रेजा (CG 04 NS 1917)
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण: सीपीयू, आई-पैड, लैपटॉप, डीवीआर
अन्य सामग्री: चेक, एटीएम कार्ड, ई-स्टांप, लेन-देन का रजिस्टर, जमीनों के दस्तावेज, नोट गिनने की मशीन
अवैध हथियार: 5 लोहे की तलवारें, 1 रिवॉल्वर, 1 पिस्टल, जिंदा राउंड और कारतूस
पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत पुरानी बस्ती थाना में अलग से मामला दर्ज किया है।
रोहित सिंह तोमर वर्तमान में फरार है, और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इससे पहले भी रोहित तोमर पर सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग और हिंसा के कई मामले दर्ज हैं। वह 'गोल्डमैन' के नाम से भी जाना जाता है और करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र तोमर का भाई है ।
पुलिस की इस कार्रवाई से रायपुर में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0