राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा सोमवार को विधानसभा में होगा प्रबोधन कार्यक्रम

 0
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा सोमवार को विधानसभा में होगा प्रबोधन कार्यक्रम

* राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 24 मार्च सोमवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेगी

 इस दौरान राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रबोधन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम में राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ विधानसभा के विधायकों से भी चर्चा करेंगे। दरअसल साल 2025 छत्तीसगढ़ राज्य का रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष में राष्ट्रपति को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में विधायकों से चर्चा करते हुए लोकतंत्र में विधायकों की जिम्मेदारी, विधानसभा के विकास और राज्य के प्रगति को लेकर अपने विचार साझा करेंगी।

*24 मार्च को सुबह 10 बजे रायपुर पहुचेंगी राष्ट्रपति। ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

* रास्ट्रपति के कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 10 बजे महामहिम राष्ट्रपति का विमान रायपुर एयरपोर्ट पहुँचेगा। जहाँ से रास्ट्रपति का काफिला सीधे छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए रवाना होगा। इस दौरान सुबह 10 बजे से 1 बजे के बीच फ्लाइट से जाने वाले यात्रीगण एयरपोर्ट टर्निंग से बटालियन होते ओल्ड टर्मिनल का उपयोग करे।

*डॉ अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल के बाद तीसरी रास्ट्रपति छत्तीसगढ़ विधानसभा को करेगीं सम्बोधित।*

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीसरी राष्ट्रपति हैं । जो छत्तीसगढ़ विधानसभा को संबोधित करने वाली है। इसके पहले देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा देवी पाटिल छत्तीसगढ़ विधानसभा को संबोधित कर चुके हैं । राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा में करीब 45 मिनट तक रहेंगी।

 *राष्ट्रपति के दौरे के चलते सुरक्षा के चाक चौबंद इंतज़ाम।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर सुरक्षा के उपभोक्ता इंतजाम किए गए । रायपुर एयरपोर्ट से लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा तक के रूट को नो मैंस लैंड घोषित किया गया है सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक इस रास्ते पर किसी भी व्यक्ति को आने जाने की अनुमति नहीं होगी राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा की फाइनल रिहर्सल रविवार को की गई। राष्ट्रपति की सुरक्षा को 4 सेक्टर में बांटा गया है इस दौरान ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था में 700 से ज्यादा पुलिस जवान और अधिकारी फूल फील्ड पर मौजूद रहेंगे राष्ट्रपति सुरक्षा की जिम्मेदारी भाई जी रायपुर और एसएसपी रायपुर को सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0