मेकाहारा की तीसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान, परिजन बोले—लापरवाही बनी वजह

Patient committed suicide by jumping from the third floor of Mekahara, family said- negligence was the reason मेकाहारा की तीसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान, परिजन बोले—लापरवाही बनी वजह
 0
मेकाहारा की तीसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान, परिजन बोले—लापरवाही बनी वजह

मेकाहारा की तीसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान, परिजन बोले—लापरवाही बनी वजह

रायपुर, 3 अगस्त 2025 — राजधानी के मेकाहारा अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रेबीज से पीड़ित एक युवक ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बिलासपुर जिले के तखतपुर ब्लॉक स्थित ग्राम पड़रिया निवासी संतोष ध्रुव के रूप में हुई है। वह हाल ही में कुत्ते के काटने के बाद रेबीज के इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती हुआ था।

परिजनों के मुताबिक, संतोष मानसिक रूप से अस्थिर हो चुका था और इलाज के दौरान अत्यधिक तनाव में था। इसी मानसिक अस्थिरता के चलते उसने अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

प्रशासन पर गंभीर आरोप

परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मानसिक स्थिति खराब होने के बावजूद संतोष की निगरानी नहीं की गई, जिससे यह हादसा हुआ।

मृतक के परिवार वालों का कहना है कि घटना के बाद प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि घटना के 24 घंटे बीतने के बावजूद पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार नहीं की गई है, जिससे परिजन भटकते फिर रहे हैं।

मेकाहारा प्रशासन मौन

पूरे मामले में मेकाहारा प्रशासन अब तक किसी भी तरह की आधिकारिक प्रतिक्रिया देने से बच रहा है। अस्पताल के भीतर सुरक्षा और मरीजों की मानसिक स्थिति को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

वहीं परिजन घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यदि जल्द ही जवाबदेही तय नहीं की गई, तो वे आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0