रायगढ पुलिस के हत्थे चढ़े पाकिस्तानी भाई-बहन,गुमराह कर के बनवाया फ़र्ज़ी वोटर आईडी, माँ पाकिस्तानी पिता भारतीय
छत्तीसगढ़ के रायगढ में पाकिस्तानी भाई बहन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके पास बैध पाकिस्तानी पासपोर्ट और लॉन्ग टर्म वीज़ा है। लेकिन दोनों ने गलत जानकारी देकर फ़र्ज़ी वोटर आईडी बनवाया था। जिसकी जानकारी लगते ही रायगढ पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले कर कार्यवाई की है। फिलहाल दोनों न्यायिक रिमांड पर हैं।
मामला रायगढ के जूटमिल थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक पहलगाम आतंकी हमले के बाद पुलिस ने बाहरी लोगों खासतौर पर पाकिस्तान से आए हुए लोगों का जाँच अभियान चलाया हुआ था। इस दौरान जूटमिल पुलिस को सूचना मिली कि कोड़ातराई गाँव के याकूब शेख के मकान में दो पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं।
शासन गुमराह कर बनाया मतदाता पहचान पत्र, अभी तक नही मिली भारतीय नागरिकता।
सूचना मिलते ही जूटमिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुँच कर पासपोर्ट, वीज़ा, मतदाता पहचान पत्र और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेज़ों की जाँच की गई। जाँच में पाया गया कि पकिस्तानी पासपोर्ट असली है, LTV (लॉन्ग टर्म वीज़ा) भी बैध है। लेकिन भारतीय मतदाता पहचान पत्र फ़र्ज़ी है। जो इस दोनों ने भारत निर्वाचन आयोग के फार्म 6 में गलत जानकारी देकर बनवाया है। पूछताछ में पता चला की अर्निश शेख और इफ्तेखार शेख दोनों भाई बहन हैं और पाकिस्तानी नागरिक हैं। दोनों ने बिना भारतीय नागरिकता लिए भारतीय वोटर आईडी बनवा लिया। इसके बाद जूटमिल थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी, और दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आये।
इसके बाद पुलिस ने इफ़्तेख़ार शेख उर्म 29 साल और अर्निश शेख उम्र 25 साल के खिलाफ धारा 199, 200, 419, 467,468,34 के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहाँ से दोनों को रिमांड पर जेल भेज दिया।
माँ पाकिस्तानी छत्तीसगढ़ के याकूब शेख से हुई थी शादी, लेकिन दोनों बच्चों का जन्म कराची में हुआ।
जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने बताया कि दोनों पाकिस्तानी नागरिकों से पूछताछ में पता चला कि दोनों की माँ पाकिस्तानी थी, जिसकी शादी छत्तीसगढ़ के याकूब शेख से हुई थी। माँ का कुछ दिन पहले ही मौत ही चुकी है। वो डिलेवरी के लिए पाकिस्तान गई थी, जहाँ पाकिस्तान के कराची में इफ़्तेख़ार और अर्निश का जन्म हुआ। जिसके चलते दोनों भाई बहन के पास भारतीय नागरिकता नही है। दोनों अभी कोड़ातराई में अपने पिता याकूब शेख के पास रह रहे हैं। हालांकि जांच में दोनों के पास वैध पाकिस्तानी पासपोर्ट और लॉन्ग टर्म वीज़ा पाया गया है। लेकिन भारतीय मतदाता पहचान पत्र गलत जानकारी देकर बनवाया गया है। पुलिस आगे की कार्यवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0