ऑपरेशन साइबर शील्ड: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
ऑपरेशन साइबर शील्ड: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
रायपुर। रेंज साइबर थाना रायपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रताप पात्रा के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों के 66 से अधिक पुलिस थानों और साइबर सेल में मामले दर्ज हैं।
मामला
रायपुर के जयश्री विहार पंडरी निवासी प्रार्थी विकास लाहोटी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके साथ शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर मुनाफा देने के नाम पर 59 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। इस पर रेंज साइबर थाना रायपुर में अपराध क्रमांक 04/24 धारा 420, 34 भादवि के तहत 24 जून 2024 को मामला दर्ज किया गया।
जांच और गिरफ्तारी
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर साइबर थाना टीम ने तकनीकी साक्ष्य जुटाते हुए आरोपियों के वॉट्सएप नंबर, बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया। जांच में सामने आया कि पश्चिम बंगाल निवासी प्रताप पात्रा ने बार-बार पता बदलते हुए फर्जी कंपनियां बनाईं और विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाए। अपने साथियों की मदद से इन खातों में ठगी की रकम जमा करवाई गई।
इन बैंक खातों से जुड़े मामलों में अलग-अलग राज्यों के 66 से अधिक पुलिस थानों और साइबर सेल में शिकायतें दर्ज हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम: प्रताप पात्रा
पिता का नाम: धनंजय पात्रा
आयु: 33 वर्ष
स्थायी पता: 29/03 प्रोसांता राय रोड, पूर्बा बरीसा, थाना हरिदेवपुर, साउथ 24 परगना, पश्चिम बंगाल
वर्तमान पता: 69 टी/8 बख्तीयार रोड, नवीना सिनेमा हॉल, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0