ऑपरेशन साइबर शील्ड: करोड़ों की ठगी करने वाले 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, यूपी से रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ऑपरेशन साइबर शील्ड: करोड़ों की ठगी करने वाले 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, यूपी से रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायपुर | 28 जुलाई 2025 रायपुर पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत देशभर में करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले उत्तर प्रदेश के 5 अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गोरखपुर और लखनऊ में दबिश देकर की गई। आरोपी कई फर्जी कंपनियों के माध्यम से देशभर में डिजिटल ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
2.83 करोड़ की ठगी: महिला को 'डिजिटल अरेस्ट' कर बनाया शिकार
आरोपियों ने रायपुर के आमासिवनी क्षेत्र की एक महिला से 2.83 करोड़ रुपये की ठगी की। खुद को दिल्ली पुलिस का साइबर अधिकारी बताकर वीडियो कॉल के जरिए पीड़िता को 'डिजिटल अरेस्ट' में लिया गया और मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोप लगाकर 21 मई से 10 जुलाई 2025 तक लगातार रकम ऐंठते रहे।
जांच में खुली देशभर की ठगी की परतें
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देशभर में 40 से अधिक फर्जी कंपनियों के ज़रिए ठगी करते थे। इन कंपनियों का उपयोग बैंक खातों और पैसों के लेनदेन को छुपाने के लिए किया जाता था।
कुछ प्रमुख फर्जी कंपनियों के नाम:
नारायणी इंफ्रा डेवलपर्स प्रा. लि.
गणेशा डेवलपर्स
अर्बन एज इंफ्रा बिल्डकॉम प्रा. लि.
पावन धरा इंफ्रा बिल्डकॉम
स्नो हाइट्स कंस्ट्रक्शन प्रा. लि.
आनंद ट्रेडर्स
43 लाख रुपये होल्ड, मोबाइल-चेकबुक बरामद
पुलिस ने आरोपियों के खातों से 43 लाख रुपये होल्ड किए हैं। इनके पास से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड, बैंक पासबुक और चेकबुक जब्त की गई हैं।
गिरफ्तार आरोपी
1. आकाश साहू (24), गोरखपुर
2. शेर बहादुर सिंह उर्फ मोनू (29), गोरखपुर
3. अनूप मिश्रा (48), लखनऊ
4. नवीन मिश्रा (41), लखनऊ
5. आनंद कुमार सिंह (35), देवरिया — जो देवरिया में एक बैंकिंग सेवा केंद्र भी संचालित करता था।
फरार आरोपी और संपत्ति की जांच जारी
कुछ आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपियों की संपत्तियों का पता लगाकर उन्हें कुर्क करने की प्रक्रिया भी शुरू कर चुकी है।
संयुक्त टीम की तकनीकी कार्रवाई
इस गिरफ्तारी में रेंज साइबर थाना, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा विधानसभा थाना की संयुक्त टीम शामिल थी। कार्रवाई तकनीकी विश्लेषण, बैंक खातों की निगरानी और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर की गई।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0