कैथोलिक नन की गिरफ्तारी संसद में गूंजा आदिवासी बेटियों की बेचने का मुद्दा, सांसद विजय बघेल

Nun arrest case: The issue of safety of tribal daughters raised in Parliament, MP Vijay Baghel makes a big statement कैथोलिक नन की गिरफ्तारी संसद में गूंजा आदिवासी बेटियों की बेचने का मुद्दा, सांसद विजय बघेल
 0

नन गिरफ्तारी मामला: संसद में गूंजा आदिवासी बेटियों की सुरक्षा का मुद्दा, सांसद विजय बघेल का बड़ा बयान

नई दिल्ली/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन में आदिवासी minor लड़कियों की कथित मानव तस्करी और धर्मांतरण के प्रयास को लेकर देश की संसद में बड़ा मुद्दा उठाया गया। सांसद विजय बघेल ने मंगलवार को संसद के शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए कहा —

"क्या हम अपनी आदिवासी बेटियों की रक्षा नहीं करेंगे?"

सांसद बघेल ने संसद में कहा कि बस्तर की भोली-भाली आदिवासी बेटियों को दो नन के माध्यम से आगरा ले जाया जा रहा था। लेकिन दुर्ग जिले के जागरूक नागरिकों की सतर्कता के चलते इस कृत्य को रोका गया और लड़कियों को बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल कानून का नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, पहचान और भविष्य की बेटियों से जुड़ा सवाल है।

कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप

विजय बघेल ने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा —

"कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा अब पूरे देश के सामने आ गया है।"

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा सहित अन्य नेता इस गंभीर मामले को नजरअंदाज करते हुए नन के समर्थन में खड़े हो रहे हैं, जो मानव तस्करी और धर्मांतरण के आरोपों से जुड़ी हैं।

"कानून अपना काम कर रहा है, कांग्रेस भ्रम फैला रही है"

बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे शांतिप्रिय राज्य में कांग्रेस झूठ और भ्रम फैलाकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं और कानूनी प्रक्रिया पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

मानव तस्करी और धर्मांतरण की गंभीरता

इस पूरे मामले ने राज्य सहित देशभर में मानव तस्करी, धर्मांतरण और आदिवासी सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। बघेल ने कहा कि यह केवल एक कानूनी नहीं, सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी भी है कि हम अपनी आदिवासी बेटियों की रक्षा करें और इस तरह के नेटवर्क को खत्म किया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0