लापरवाही पड़ी भारी: लूट की सही धाराएं न लगाने पर एएसआई नरेन्द्र डिक्सेना निलंबित
लापरवाही पड़ी भारी: लूट की सही धाराएं न लगाने पर एएसआई नरेन्द्र डिक्सेना निलंबित
जांजगीर-चांपा, 30 मई 2025 –जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में मोबाइल और नकदी की लूट की शिकायत को गंभीरता से न लेने और विधिसम्मत धाराएं न लगाने के कारण एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित एएसआई का नाम नरेन्द्र डिक्सेना है।
मामला उस समय सामने आया जब एक पीड़ित युवक मोबाइल और पैसे की लूट की शिकायत लेकर मुलमुला थाने पहुंचा। वहां पदस्थ एएसआई नरेन्द्र डिक्सेना ने शिकायत की गंभीरता को नजरअंदाज करते हुए लूट जैसी संगीन वारदात में सामान्य मारपीट की धारा लगाकर अपराध दर्ज किया। इससे नाराज पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की।
शिकायत की जानकारी जब पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय को हुई, तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच करवाई। जांच में एएसआई डिक्सेना की लापरवाही स्पष्ट पाई गई, जिसके बाद उन्हें आज दिनांक 30 मई 2025 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया:
"मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा मोबाईल एवं पैसे की लूट की घटना विवेचना अधिकारी सउनि नरेन्द्र डिक्सेना थाना मुलमुला को बताने के बावजूद भी उसके द्वारा विधिसम्मत धराओं के तहत कार्यवाही न कर समान्य मारपीट की धारा लगाकर अपराध पंजीबद्ध कर कर्तव्य में लापरवाही बरती गई। इसके फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई है।"
पुलिस विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अपराधों की जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0