लव जिहाद, ब्लैकमेलिंग और धार्मिक अपमान का आरोपी मोहसिन—पीड़िताओं की आपबीती से खुली दरिंदगी की परतें
लव जिहाद, ब्लैकमेलिंग और धार्मिक अपमान का आरोपी मोहसिन—पीड़िताओं की आपबीती से खुली दरिंदगी की परतें
इंदौर/महू | संवाददाता महू के प्रजापत मोहल्ला निवासी मोहसिन के खिलाफ एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। पहले से ही छेड़छाड़ के मामले में जेल में बंद मोहसिन पर अब लव जिहाद, यौन शोषण, जबरन गौमांस खिलाने, धार्मिक भावनाओं को आहत करने और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। इंदौर की कई युवतियों ने सामने आकर उसके खिलाफ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश की लहर दौड़ गई है।
हिंदू संस्कृति का अपमान: रक्षा सूत्र खुलवाने की साजिश
पीड़िताओं ने बताया कि मोहसिन पहले दोस्ती का नाटक करता था और फिर खुद को उनके बेहद करीब लाकर जबरन उनसे रक्षाबंधन के पर्व पर बंधा ‘रक्षा सूत्र’ खुलवाता था। यह न सिर्फ धार्मिक आस्था का अपमान था, बल्कि विश्वासघात की पराकाष्ठा भी थी। यह प्रक्रिया वह जानबूझकर अपनाता था ताकि लड़कियों को यह अहसास हो कि अब वह उसे भाई नहीं मान सकतीं।
गौमांस खिलाकर अपमान
एक पीड़िता ने बताया कि मोहसिन उसे शूटिंग अकादमी ले गया था, जहां उसने यूट्यूब वीडियो बनाने के बहाने जबरन उसे गौमांस खिला दिया। लड़की के अनुसार, यह उसके धर्म और भावनाओं के साथ किया गया गंभीर खिलवाड़ था।
शादी के बाद भी पीछा नहीं छोड़ा
एक अन्य पीड़िता, कविता (परिवर्तित नाम), ने बताया कि मोहसिन ने उससे शादी रचाई, लेकिन शादी के बाद भी उसका उत्पीड़न जारी रखा। वह उसे अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा और धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता था।
नई एफआईआर: और खुलासे
गुरुवार को इंदौर के सुदामा नगर निवासी 23 वर्षीय युवती ने महिला थाना पहुंचकर मोहसिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। उसने बताया कि मोहसिन ने पहले प्रेमजाल में फंसा कर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में वीडियो व फोटो के जरिये ब्लैकमेल करने लगा। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।
पुलिस की कार्रवाई तेज
फिलहाल मोहसिन छेड़छाड़ के मामले में जेल में है, लेकिन नए खुलासों के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अन्य पीड़िताओं के सामने आने की संभावना भी है। सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की फॉरेंसिक जांच की जा रही है।
यदि आपके पास भी इस मामले से जुड़ी जानकारी है या आप भी किसी प्रकार की ब्लैकमेलिंग या धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं, तो नजदीकी थाने में संपर्क करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0