मोदी विज़न से छत्तीसगढ़ को गति : छह लाख करोड़ निवेश की राह खुली, विकास का डबल इंजन तैयार

Modi's vision gives momentum to Chhattisgarh: The way has been opened for investment of six lakh crores, preparation for double engine of development मोदी विज़न से छत्तीसगढ़ को गति : छह लाख करोड़ निवेश की राह खुली, विकास का डबल इंजन तैयार
 0

मोदी नेतृत्व और छत्तीसगढ़ की तैयारी: विकास का डबल इंजन, छह लाख करोड़ निवेश की संभावनाओं का दरवाज़ा खुला

रायपुर/दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को वैश्विक निवेश का बड़ा अवसर मिला है और छत्तीसगढ़ इसके लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री ने जापान और दक्षिण कोरिया प्रवास से लौटने के बाद दिल्ली में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की हालिया जापान यात्रा से अगले दस वर्षों में लगभग छह लाख करोड़ रुपये का निवेश भारत में आने की संभावना है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस निवेश से देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी और छत्तीसगढ़ जैसे औद्योगिक रूप से उभरते राज्य को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि और नेतृत्व लगातार राज्य को नई दिशा दे रहा है।

ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ की झलक

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि जापान यात्रा के दौरान ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ का पवेलियन लगाया गया। 24 अगस्त से 30 अगस्त तक इस पवेलियन को हर दिन 30 हज़ार से अधिक लोगों ने देखा। इसमें राज्य की नई औद्योगिक नीति, सिरपुर के बौद्ध धर्म से ऐतिहासिक जुड़ाव, और ढोकरा कला व कोसा जैसे अनूठे हस्तशिल्प प्रदर्शित किए गए।

निवेश और विकास के नए अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान और दक्षिण कोरिया की इस यात्रा ने छत्तीसगढ़ के लिए नए निवेश और औद्योगिक विकास के अवसर खोले हैं। आने वाले समय में इन प्रयासों का सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0