भुज से मोदी की हुंकार- 'भारत की तरफ आंख उठाई तो गोली खाएगा पाकिस्तान, अपनी रोटी पर ध्यान दे!'
भुज (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भुज में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने दो टूक कहा, 'भारत पर अगर किसी ने आंख उठाई, तो ये मोदी है, बख्शेगा नहीं। पाकिस्तान अपनी रोटी खुद खाए, वरना मेरी गोली तो है ही।'
पीएम मोदी का ये बयान मंच पर मौजूद हजारों की भीड़ के जोश के बीच आया, जब उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की सीमाओं की रक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
मोदी बोले- देश से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं!
मोदी ने कहा कि भारत अब 2014 से पहले वाला नहीं रहा। आज का भारत आतंक का जवाब घर में घुसकर देता है। पाकिस्तान को साफ संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि अगर वो भारत के धैर्य की परीक्षा लेगा, तो उसका जवाब पहले से भी ज्यादा कठोर होगा।
सेना का जिक्र करते हुए कहा- जवानों पर है गर्व
पीएम मोदी ने भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे जवानों की वजह से ही हम चैन की नींद सोते हैं। सरकार ने हमेशा सेना को खुली छूट दी है, ताकि दुश्मन को उसी की भाषा में जवाब दिया जा सके।
राजनीतिक हमला भी किया
अपने भाषण में पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ दल आतंकवाद पर वोटबैंक की राजनीति करते हैं, लेकिन जनता अब सब समझती है।
अंत में बोले- नया भारत, नया इरादा
मोदी ने सभा के अंत में कहा कि ये नया भारत है, जो आंख में आंख डालकर बात करता है और जरूरत पड़ी तो जवाब भी देता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0