बाल संप्रेषण गृह में नाबालिग से दुष्कर्म, परिवीक्षा अधिकारी गिरफ्तार
बाल संप्रेषण गृह में नाबालिग से दुष्कर्म, परिवीक्षा अधिकारी गिरफ्तार
दुर्ग। जिले के बाल संप्रेषण गृह से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवीक्षा अधिकारी ने हत्या के आरोप में बाल संप्रेषण गृह में रह रहे नाबालिग बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। दुर्ग पुलिस ने आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले ने प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
न्यायालय की जांच टीम के सामने खुला मामला
जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिला न्यायालय की परीक्षण टीम तीन दिन पहले बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण करने पहुंची थी। इसी दौरान एक नाबालिग ने अपने साथ हुए कुकृत्य की जानकारी जांच टीम को दी। पीड़ित बालक ने बताया कि संप्रेषण गृह के परिवीक्षा अधिकारी रामकुमार सूर्यवंशी ने उसके भाई से मुलाकात कराने का बहाना बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।
35 माह से बाल संप्रेषण गृह में बंद है नाबालिग
बताया गया कि पीड़ित नाबालिग हत्या के मामले में पिछले 35 महीनों से बाल संप्रेषण गृह में है। घटना के बाद वह डर के साये में था और किसी से कुछ नहीं कह पाया। लेकिन न्यायालय की परीक्षण टीम के सामने साहस जुटाकर उसने अपनी आपबीती सुनाई।
तत्काल कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी रामकुमार सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
प्रशासनिक अमले में हड़कंप
इस घटना के सामने आने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बाल संप्रेषण गृह में नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जिला प्रशासन ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
पुलिस का बयान
दुर्ग पुलिस के अनुसार, “नाबालिग के बयान और जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर तत्काल आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई। मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।”
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0