सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

Minor raped after friendship on social media, accused youth arrested सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार
 0
सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

जगदलपुर/हैदराबाद, 19 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले की एक नाबालिग लड़की के साथ हैदराबाद में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग से दोस्ती कर उसे बहला-फुसलाकर हैदराबाद ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की शुरुआत मार्च 2025 में हुई, जब आरोपी धनेंद्र बघेल ने बस्तर जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की से सोशल मीडिया पर संपर्क साधा। बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गई। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर लड़की को गांव से भगा लिया और उसे तेलंगाना के हैदराबाद ले गया।

परिजनों की शिकायत के बाद बोधघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि आरोपी युवक नाबालिग को हैदराबाद ले गया है और वहां एक लकड़ी फैक्ट्री में छिपाकर रखा है।

हैदराबाद से गिरफ्तारी और पीड़िता की रिहाई

पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित कर हैदराबाद भेजा गया। वहां से पुलिस ने आरोपी युवक को फैक्ट्री से गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को भी सकुशल बरामद किया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने नाबालिग को फैक्ट्री में रखकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने भी अपने साथ बार-बार दुष्कर्म होने की बात पुलिस को बताई है।

कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस अपील: पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0