सबको बताऊंगी’ से डर गया दरिंदा: नाबालिग को चौकीदार ने कुल्हाड़ी से काटा, पहचान छुपाने को शव निर्वस्त्र किया, DNA से हुआ भांडाफोड़

 0
सबको बताऊंगी’ से डर गया दरिंदा: नाबालिग को चौकीदार ने कुल्हाड़ी से काटा, पहचान छुपाने को शव निर्वस्त्र किया, DNA से हुआ भांडाफोड़

सूरजपुर (छत्तीसगढ़)। "सबको बताऊंगी"—नाबालिग की यही धमकी उसकी जान की वजह बन गई। सूरजपुर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां गांव के ही चौकीदार ने 14 साल की लड़की की कुल्हाड़ी से नृशंस हत्या कर दी। डर ये था कि अगर लड़की ने किसी को बता दिया तो उसकी बदनामी हो जाएगी। वारदात के बाद उसने शव को निर्वस्त्र कर गांव में एक सुनसान जगह फेंक दिया, ताकि लोगों को लगे कि ये रेप और हत्या का मामला है, और पुलिस गुमराह हो जाए।

घटना 27 मार्च की है, जब नाबालिग अपने घर से बाहर निकली और वापस नहीं लौटी। अगले दिन उसका शव गांव के बाहर झाड़ियों में मिला। पहले तो मामला रेप और मर्डर का लगा, लेकिन जांच में पुलिस को कई सुराग चौकीदार की तरफ ले गए।

पुलिस ने शक के आधार पर गांव के चौकीदार को हिरासत में लिया। पूछताछ में वह गुमराह करता रहा, लेकिन जब पुलिस ने DNA रिपोर्ट की बात कही, तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि लड़की को गलत नीयत से पकड़ा था, लेकिन जब लड़की ने कहा कि वह सबको बता देगी, तो वह डर गया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

हत्या के बाद उसने लड़की के कपड़े उतार दिए ताकि मामला कुछ और लगे और खुद पर शक न जाए। मगर पुलिस की सूझबूझ और DNA जांच ने आरोपी को पकड़वा दिया। अब उसे हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस का बयान:

“आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने खुद ही बताया कि उसने कैसे वारदात को अंजाम दिया। DNA जांच इस केस का टर्निंग पॉइंट रही।”

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0