मेडिकल कॉलेजों में मीडिया बैन आदेश रद्द, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए तत्काल निर्देश
शासकीय मेडिकल कॉलेजों में मीडिया प्रबंधन आदेश पर रोक, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश
रायपुर, 18 जून 2025।राज्य के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में मीडिया के प्रवेश और कवरेज को लेकर जारी किए गए प्रबंधन आदेश पर अब रोक लगा दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि मीडिया का समाज के विकास और स्वास्थ्य व्यवस्था की पारदर्शिता में अहम योगदान है। ऐसे किसी भी निर्णय को लागू करने से पहले मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा की जाएगी और उनकी राय ली जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा —
"मीडिया का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है। फिलहाल मेडिकल कॉलेजों में मीडिया प्रबंधन को लेकर जो आदेश जारी किया गया था, उसे तत्काल प्रभाव से रोकता हूं। स्वास्थ्य सचिव के विदेश दौरे से लौटने के बाद, मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा।"
इस फैसले को लेकर मीडिया संस्थानों और जनप्रतिनिधियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। माना जा रहा है कि इससे स्वास्थ्य विभाग और मीडिया के बीच समन्वय और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0