शादी का झांसा देकर जंगल में दरिंदगी

रायपुर से बुलाया, सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म; मारपीट के बाद हाईवे पर फेंककर फरार
 0
शादी का झांसा देकर जंगल में दरिंदगी

रायगढ़। रायपुर की एक शादीशुदा महिला के साथ रायगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। आरोपी ने पहले महिला से दोस्ती की और फिर नौकरी का झांसा देकर उसे मिलने बुलाया। विश्वास में लेकर वह महिला को शहर से दूर जंगल की ओर ले गया, जहां उसने मारपीट की और दुष्कर्म किया।

घटना के बाद आरोपी महिला को रायगढ़-जशपुर हाईवे पर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता किसी तरह थाने पहुंची और पूरी आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है और महिला को धोखे में रखकर मिल रहा था।

पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और महिला का मेडिकल परीक्षण भी करवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना प्रभारी खुद जांच में जुट गई हैं। आरोपी की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रहीहै।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0