रायपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल — 27 इंस्पेक्टरों की बदली गई जिम्मेदारी

Major reshuffle in Raipur Police Department - 27 inspectors' responsibilities changed रायपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल — 27 इंस्पेक्टरों की बदली गई जिम्मेदारी
 0
रायपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल — 27 इंस्पेक्टरों की बदली गई जिम्मेदारी

रायपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल — 27 इंस्पेक्टरों की बदली गई जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कुल 27 इंस्पेक्टरों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। इस बदलाव के तहत कई ग्रामीण इलाकों में पदस्थ थानेदारों को शहर के थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कुछ शहर के पुलिस अफसरों को ग्रामीण थानों की कमान दी गई है।

SSP डॉ. लाल उमेन्द्र सिंह ने जारी किया आदेश

इस संबंध में आदेश रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेन्द्र सिंह ने जारी किया है। उन्होंने पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।

रक्षित केंद्र के 2 इंस्पेक्टरों को भी मिली थानों की जिम्मेदारी

इस ट्रांसफर लिस्ट में रक्षित केंद्र रायपुर में पदस्थ 2 इंस्पेक्टरों को भी थानों की जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि पुलिसिंग को मजबूत करने और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

जिम्मेदारी बदलने का असर आने वाले दिनों में दिखाई देगा

जानकारों का कहना है कि राजधानी के कई महत्वपूर्ण थानों में नए थानेदारों की तैनाती के बाद आने वाले दिनों में अपराध नियंत्रण और थाना स्तर की कार्यप्रणाली में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0