Major administrative reshuffle in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS अधिकारियों के विभाग बदले

छत्तीसगढ़ में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS अधिकारियों के विभाग बदले
 0

छत्तीसगढ़ में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS अधिकारियों के विभाग बदले

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन ने मंगलवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार राज्य के 14 IAS अधिकारियों के विभागीय प्रभार में परिवर्तन किया गया है। इस फेरबदल में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर नवपदस्थ युवा अधिकारियों तक को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के प्रमुख बिंदु :

1. श्रीमती रेणु जी पिल्ले (IAS 1991 बैच) – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रमुख सचिव रहते हुए अब छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार।

2. अलरमेल मंगई डी. (IAS 1992) – उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग का दायित्व सौंपा गया।

3. सोनमणि बोरा (IAS 1997) – आदिम जाति विकास विभाग की जिम्मेदारी के साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का भी प्रभार।

4. डॉ. रोहित यादव (IAS 2002) – ऊर्जा विभाग व पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी, साथ ही CSPGCL और CSPDCL के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार।

5. अविनाश चंपावत (IAS 2003) – धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार।

6. मुकेश कुमार बंसल (IAS 2005) – वित्त विभाग एवं वाणिज्यिक कर के साथ अब विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार।

7. अंकित आनंद (IAS 2006) – योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के साथ आवास एवं पर्यावरण विभाग, साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का भी प्रभार।

8. भुवनेश यादव (IAS 2006) – समाज कल्याण विभाग के साथ योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार।

9. कुलदीप शर्मा (IAS 2014) – प्रबंध संचालक, राज्य वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन का अतिरिक्त प्रभार।

10. रवि मित्तल (IAS 2016) – जनसंपर्क विभाग व संवाद संचालक के साथ विमानन विभाग का प्रभार।

11. डॉ. फैज़ान आलम (IAS 2016) – स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव के साथ खाद्य विभाग का कार्यभार।

12. जितेंद्र यादव (IAS 2019) – जिला पंचायत रायगढ़ के CEO से स्थानांतरित होकर अब कलेक्टर, राजनांदगांव बनाए गए।

13. लोकेश कुमार (IAS 2019) – उप सचिव, राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग के साथ श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार।

14. अभिजीत बबन पाटोरे (IAS 2022) – सहायक कलेक्टर दुर्ग से स्थानांतरित होकर रायगढ़ जिला पंचायत के CEO पदस्थ।

प्रशासनिक स्थिरता की कोशिश

इस व्यापक फेरबदल को राज्य सरकार ने प्रशासनिक कार्यकुशलता और विभागीय कामकाज को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया है। नई नियुक्तियों से जहां अधिकारियों को नए अनुभव मिलेंगे, वहीं शासन-प्रशासन के कामकाज में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से प्रमुख सचिव रजत कुमार द्वारा जारी किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0