शराब घोटाला: झारखंड जेल से दो आरोपी ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाए गए, आज होगी कोर्ट में पेशी

Liquor scam: Two minors from Jharkhand jail raided transit petrol pump, will be produced in court today शराब घोटाला: झारखंड जेल से दो आरोपी ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाए गए, आज होगी कोर्ट में पेशी
 0
शराब घोटाला: झारखंड जेल से दो आरोपी ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाए गए, आज होगी कोर्ट में पेशी

शराब घोटाला: झारखंड जेल से दो आरोपी ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाए गए, आज होगी कोर्ट में पेशी

रायपुर। बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच अब झारखंड तक पहुँच गई है। झारखंड ईडी की टीम ने घोटाले में शामिल श्री ओम साई बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाकर विशेष न्यायालय में पेश करने की तैयारी की है। दोनों आरोपियों को 29 अगस्त को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

छत्तीसगढ़-झारखंड कनेक्शन

ईडी सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले की तर्ज पर ही झारखंड में भी गड़बड़ी को अंजाम दिया गया। यही कारण है कि दोनों राज्यों की जांच आपस में जुड़ी हुई है।

अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा मूल रूप से छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। झारखंड ईडी ने इन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन जवाब संतोषजनक न मिलने पर करीब दो महीने पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

कैसे हुआ खुलासा

जांच में यह सामने आया है कि विधु गुप्ता की एजेंसी ने झारखंड स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JSBCL) के टेंडर में फर्जी मैनपावर दिखाकर नियमों को दरकिनार किया।

ईडी को शक है कि इस खेल में छत्तीसगढ़ की तरह बड़े पैमाने पर अवैध कमाई और सत्ता से जुड़े लोगों की मिलीभगत रही है।

पूछताछ में निकल सकते हैं बड़े राज

ईडी का मानना है कि रायपुर लाए जाने के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ में घोटाले के कई नए राज खुल सकते हैं। फिलहाल इन्हें विशेष कोर्ट में पेश करने के बाद आगे की जांच और रिमांड पर फैसला होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0