गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी संजय विश्वकर्मा गिरफ्तार

Inter-state accused Sanjay Vishwakarma arrested with ganja गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी संजय विश्वकर्मा गिरफ्तार
 0
गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी संजय विश्वकर्मा गिरफ्तार

गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी संजय विश्वकर्मा गिरफ्तार

थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत रायपुरा स्थित गोकुलधाम सोसायटी पास आरोपी को पकड़ा गया गांजा के साथ रंगे हाथ।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही।

आरोपी है मूलतः सम्बलपुर उड़ीसा का निवासी।

 आरोपी के कब्जे से 04 किलो 760 ग्राम गांजा किया गया है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 50,000/- रूपये।

आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 198/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

विवरण - पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। 

 इसी तारतम्य में दिनांक 11.05.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत रायपुरा स्थित गोकुलधाम सोसायटी के पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम संजय विश्वकर्मा निवासी सम्बलपुर उड़ीसा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया। 

  जिस पर आरोपी संजय विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 04 किलो 760 ग्राम गांजा कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 198/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।  

गिरफ्तार आरोपी - संजय विश्वकर्मा पिता रामकिशन विश्वकर्मा उम्र 31 वर्ष स्थाई पतारू- बड़े बाजार के पास, संबलपुर थाना खेतराजपुर जिला संबलपुर उड़ीसा हाल पता- मंजीत ग्रीन सिटी के सामने, एंजल किराना स्टोर के पास, गोकुल धाम सोसायटी थाना - डी डी नगर, रायपुर।

  

 कार्यवाही में निरीक्षक एस.एन सिंह थाना प्रभारी डी.डी.नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि प्रेमराज बारिक, प्र.आर. विजय पटेल, आर. टीकम साहू एवं कलेश्वर कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0