पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए भारत ने कर दी तैयारी शुरू..कल होगा मॉक ड्रिल
मोदी सरकार द्वारा 7 मई को देशभर के सभी जनपदों में एक राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित करेगी. यह 1971 के बाद पहली बड़ी मॉक ड्रिल है. ड्रिल के दौरान ब्लैकआउट और सायरन बजेंगे, जिससे लोगों को सुरक्षित7 स्थानों पर जाने का संकेत मिलेगा...।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है. दोनों देशों का ये तनाव प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. इस बीच भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि वो पहलगाम हमले का बदला जरूर लेकर रहेगा. इसी कड़ी में 7 मई को देश भर के सभी जिलों में मॉक ड्रिल होने वाली है. 1971 के बाद यह पहली ऐसी मॉक ड्रिल है. पिछले दिनों पीएम मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह तक सेना के तीनों सेना अध्यक्षों के साथ मुलाकात कर चुके हैं. यही कारण कि जम्मू-कश्मीर में बड़ी संख्या फोर्स की तैनाती की गई है. मॉक ड्रिल को लेकर एक लिस्ट सामने आई है. जिसमें देश भर के सभी जिलों के नाम शामिल हैं. इन जिलों आज से ही पूरी तैयारियां शुरू कर ली गई हैं.
इस मॉक ड्रिल के दौरान ब्लैकआउट रहेगा. इसका मतलब है कि हमले के समय सभी घरों, दफ्तरों और सार्वजनिक स्थानों की लाइटें बंद कर दी जाएंगी. इसके साथ ही तेज आवाज में सायरन भी बजाए जाएंगे. सायरन सुनते ही लोगों को सतर्क होकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचना होगा. हमले के दौरान अपने जीवन को बचाने के लिए नागरिकों को ट्रेनिंग दी जाएगी.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0