भारत बना विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: प्रधानमंत्री मोदी के विजन की जीत – डॉ. सलीम राज

India becomes world's fourth largest economy: Prime Minister Modi's vision wins – Dr. Saleem Raj भारत बना विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: प्रधानमंत्री मोदी के विजन की जीत – डॉ. सलीम राज
 0
भारत बना विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: प्रधानमंत्री मोदी के विजन की जीत – डॉ. सलीम राज

भारत बना विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: प्रधानमंत्री मोदी के विजन की जीत – डॉ. सलीम राज

रायपुर, 25 मई 2025 भारत ने वैश्विक आर्थिक मंच पर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए जापान को पीछे छोड़ दिया है और अब विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और इसे "भारत के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक मील का पत्थर" करार दिया।

डॉ. सलीम राज ने कहा कि यह केवल एक आर्थिक आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह प्रधानमंत्री मोदी के पिछले एक दशक के मजबूत नेतृत्व, निर्णायक नीतियों और व्यापक आर्थिक सुधारों का प्रतिफल है। उन्होंने कहा, "भारत की अर्थव्यवस्था आज स्थिरता, पारदर्शिता और वैश्विक निवेशकों के विश्वास का प्रतीक बन चुकी है। कोविड-19 महामारी और वैश्विक आर्थिक संकट के बावजूद भारत ने जिस तरह से अपने आर्थिक तंत्र को मजबूत किया है, वह न केवल प्रशंसनीय है, बल्कि अन्य विकासशील देशों के लिए प्रेरणा भी है।"

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बुनियादी ढांचे का विकास, डिजिटलीकरण, स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन, और मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं ने भारतीय अर्थव्यवस्था को नई गति दी है। सरकार की योजनाओं ने समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है, जिससे समावेशी आर्थिक वृद्धि संभव हुई है।

डॉ. सलीम राज ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भारत न केवल वैश्विक अर्थव्यवस्था में और भी ऊँचे मुकाम तक पहुंचेगा, बल्कि विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ेगा।

यह उपलब्धि भारत की आर्थिक नीतियों की ताकत और भविष्य की संभावनाओं को उजागर करती है। वैश्विक मंच पर भारत की यह पहचान, न केवल हमारे देशवासियों के आत्मविश्वास को बढ़ाती है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के लिए भारत को एक मजबूत और स्थिर निवेश गंतव्य के रूप में भी स्थापित करती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0