भारत-पाक तनाव का असर छत्तीसगढ़ में भी: रायपुर-बिलासपुर स्टेशन पर सख्त निगरानी, ट्रेनों की जांच, पुलिस अलर्ट मोड में

 0
भारत-पाक तनाव का असर छत्तीसगढ़ में भी: रायपुर-बिलासपुर स्टेशन पर सख्त निगरानी, ट्रेनों की जांच, पुलिस अलर्ट मोड में

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब छत्तीसगढ़ में भी दिखने लगा है। राज्य के बड़े रेलवे स्टेशन—रायपुर और बिलासपुर—पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी ने सुरक्षा घेरा कस दिया है। स्टेशन परिसर में 24 घंटे CCTV से निगरानी की जा रही है, वहीं ट्रेनों की सघन तलाशी शुरू हो गई है।

स्टेशन पर बढ़ाई गई फोर्स, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है—सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। हर शिफ्ट में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस सामानों पर खास नजर रखी जा रही है।

हाईकोर्ट का भी सख्त कदम: समर वेकेशन टला

बिलासपुर हाईकोर्ट ने भी एहतियातन बड़ा निर्णय लिया है। 13 मई से शुरू होने वाली समर वेकेशन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। जजों और कोर्ट स्टाफ को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है।

यात्रियों की भी बढ़ी जिम्मेदारी

रेलवे ने यात्रियों से भी अपील की है कि वे कोई संदिग्ध गतिविधि या वस्तु दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। रेलवे स्टेशनों पर एनाउंसमेंट के जरिए जागरूकता फैलाई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0