एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में मातम, जनाजों की कतारें; भारत के खिलाफ भड़का गुस्सा, सड़कों पर उतरे हजारों लोग
भारतीय वायुसेना की ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में कोहराम मच गया है। खुफिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए की गई इस कार्रवाई में दर्जनों आतंकी मारे गए हैं।
पाकिस्तानी मीडिया में भले ही चुप्पी है, लेकिन सोशल मीडिया और स्थानीय सूत्रों से सामने आई तस्वीरें कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं। जनाजों की कतारें, लिपटे शव और स्थानीय लोगों का रोना-धोना साफ इशारा करता है कि भारत की कार्रवाई कितनी सटीक और घातक रही।
जनाजों में दिखी घबराहट, लेकिन सैनिकों ने दी सलामी
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी सैनिक आतंकियों के जनाजों को कंधा देते नजर आए। ये वही आतंकी हैं, जिन्हें सेना 'स्ट्रैटेजिक असेट' कहती रही है। सैन्य अधिकारियों ने कुछ शवों को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया, जिससे साफ होता है कि मारे गए लोग साधारण नागरिक नहीं थे।
भारत विरोध की आग में जलता पाकिस्तान
एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के कई शहरों में भारत विरोधी प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। कराची, लाहौर और पेशावर से लेकर इस्लामाबाद तक, हजारों लोग भारत के खिलाफ नारे लगाते हुए सड़कों पर उतर आए। कुछ जगहों पर भारतीय ध्वज जलाए गए और प्रधानमंत्री मोदी के पुतले फूंके गए।
भारतीय वायुसेना की 'सर्जिकल स्ट्राइक 2.0'?
रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह कार्रवाई 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक से भी अधिक प्रभावशाली रही है। सूत्रों की मानें तो भारत ने सीमापार 200 किलोमीटर अंदर तक घुसकर आतंकी शिविरों को तबाह किया है। इस ऑपरेशन में मिराज-2000 और सुखोई फाइटर जेट्स ने हिस्सा लिया।
राजनीतिक हलकों में उत्साह, सेना की तारीफ में लगे नारे
भारत में इस कार्रवाई को लेकर भारी उत्साह देखा गया। कई शहरों में लोगों ने मिठाइयां बांटीं और 'भारतीय सेना ज़िंदाबाद' के नारे लगाए। विपक्षी दलों ने भी सरकार के इस कदम की सराहना की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0