जगदलपुर में तानों से परेशान युवक ने की पड़ोसी की हत्या, बांस के डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

In Jagdalpur, a youth troubled by taunts killed his neighbour, beating him to death with a bamboo stick जगदलपुर में तानों से परेशान युवक ने की पड़ोसी की हत्या, बांस के डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
 0
जगदलपुर में तानों से परेशान युवक ने की पड़ोसी की हत्या, बांस के डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

जगदलपुर में तानों से परेशान युवक ने की पड़ोसी की हत्या, बांस के डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेरोजगारी और तानों से तंग आकर एक युवक ने अपने पड़ोसी की बेरहमी से हत्या कर दी। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र के नकटी सेमरा गांव का है, जहां 32 वर्षीय सुखदास ने 50 वर्षीय आसमन कश्यप की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

जानिए पूरा मामला —

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कोटवार पारा निवासी सुखदास लंबे समय से बेरोजगार था। इसी बात को लेकर उसका पड़ोसी आसमन कश्यप रोजाना उसे ताने मारा करता था। वह अक्सर सुखदास से कहता — "दिनभर घर पर पड़ा रहता है, मुफ्त की रोटियां तोड़ता है। कुछ काम-धंधा कर, कब तक यूं ही खाएगा?"

गुरुवार को भी आसमन ने वही ताने दिए, जिससे गुस्से में आकर सुखदास ने पहले तो उसे पीटना शुरू कर दिया। फिर पास में पड़ा बांस का डंडा उठाकर आसमन पर ताबड़तोड़ वार किए। डंडे से बेरहमी से पिटाई के चलते आसमन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

गांव के कोटवार ने दी पुलिस को सूचना

घटना की जानकारी सबसे पहले गांव के कोटवार ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बोधघाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आरोपी सुखदास की तलाश शुरू की गई। कुछ ही घंटों में पुलिस ने सुखदास को पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान सुखदास ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आसमन आए दिन गांव के कई लोगों को इसी तरह ताने मारा करता था, लेकिन किसी ने कभी यह सोचा भी नहीं था कि बात इस हद तक पहुंच जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0