धमतरी में पति ने चरित्र शंका में पत्नी की गला रेतकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

In Dhamtari, a husband murdered his wife by slitting her throat due to suspicion of her character, police engaged in investigation In Dhamtari, a husband murdered his wife by slitting her throat due to suspicion of her character, police engaged in investigation धमतरी में पति ने चरित्र शंका में पत्नी की गला रेतकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
 0
धमतरी में पति ने चरित्र शंका में पत्नी की गला रेतकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

धमतरी में पति ने चरित्र शंका में पत्नी की गला रेतकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

धमतरी, छत्तीसगढ़ | 10 जून 2025 — छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की सब्जी काटने वाले हंसी से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव और परिवार में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, नगरी क्षेत्र निवासी धनेश्वर पटेल (26 वर्ष), जो पेशे से इलेक्ट्रीशियन है, ने अपनी पत्नी मीनाक्षी पटेल (22 वर्ष) की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शादी के महज तीन महीने बाद ही पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई थी। तीन दिन पहले ही आरोपी ने अपनी पत्नी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर "आई लव यू" लिखा था, लेकिन इसके बावजूद उनके बीच संबंध अच्छे नहीं थे।

घटना का पूरा विवरण

10 जून की दोपहर जब ससुराल वाले खेत में काम करने गए थे, उस समय घर में धनेश्वर और मीनाक्षी अकेले थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। पति को मीनाक्षी के चरित्र पर शक था, जिसे लेकर विवाद बढ़ता गया। गुस्से में आकर धनेश्वर ने सब्जी काटने वाले धारदार हंसी से मीनाक्षी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने घटना को छुपाने और सबूत मिटाने की भी कोशिश की, लेकिन मामला बिगड़ता देख उसने अपने घर वालों को घटना की जानकारी दी। परिवार वाले सकते में आ गए और आरोपी के छोटे भाई ने तुरंत नगरी थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी

हत्या की सूचना मिलते ही नगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने घर की तलाशी ली, जिसमें मीनाक्षी के शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि पति को मीनाक्षी के किसी अफेयर पर शक था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।

पुलिस ने आरोपी धनेश्वर पटेल को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि मीनाक्षी एक मिलनसार और शांत स्वभाव की लड़की थी। किसी को अंदेशा नहीं था कि शादी के तीन महीने के भीतर ऐसी वारदात हो जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0