IAS अफसर पर मधुमक्खियों का हमला: जंगल में मची अफरा-तफरी, चारपाई पर लादकर निकाला गया,
ललितपुर (मध्य प्रदेश): जंगल की सैर महंगी पड़ गई जब एक IAS अफसर पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। तेज़ भनभनाहट के बीच अफसर बेहोश होकर गिर पड़े। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे अफसर को बचाने के लिए उनका गनर जान पर खेलकर मधुमक्खियों के झुंड में कूद पड़ा।
घटना ललितपुर जिले के घने जंगलों की है, जहां अधिकारी एक निरीक्षण दौरे पर थे। तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड वहां टूट पड़ा। हमला इतना ज़ोरदार था कि अफसर मौके पर ही बेहोश हो गए।
गनर ने बिना देर किए उन्हें अपने शरीर से ढांप लिया और मधुमक्खियों से बचाने की भरपूर कोशिश की। अफसर की हालत बिगड़ती देख स्थानीय ग्रामीणों ने चारपाई का इंतज़ाम किया और उन्हें जंगल से उठाकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0