हिस्ट्रीशीटर आरोपी भीष्मा सागर गिरफ्तार: शराब दुकान में मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी देने का मामला
हिस्ट्रीशीटर आरोपी भीष्मा सागर गिरफ्तार: शराब दुकान में मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी देने का मामला
रायपुर, 27 मई 2025: पुराना बस स्टैंड स्थित शराब दुकान में पैसे की मांग को लेकर मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी भीष्मा सागर को गोलबाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध पहले से ही कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
घटना का विवरण:
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 मई 2025 की शाम को आरोपीगण अरशद, भीष्मा, कार्तिक और कुणाल ने पुराना बस स्टैंड स्थित शराब दुकान में पहुँचकर सेल्समैन सुनील साहू से बिना पैसे शराब मांगी। इंकार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और जबरन पैसे की मांग की।
जब सेल्समैन ने पुनः मना किया, तो आरोपियों ने हाथ, मुक्के और बेल्ट से मारपीट की और शराब दुकान में ईंट-पत्थर फेंककर तोड़फोड़ की। इस दौरान दुकान में रखी 2-3 बोतलें और 8-10 पौवे क्षतिग्रस्त कर दिए गए।
घटना की रिपोर्ट पर थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 78/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 119(1), 324(4),(5), 3(5) बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
गिरफ्तारी और आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड:
विवेचना के दौरान 27 मई 2025 को आरोपी भीष्मा सागर पिता बुडु सागर, उम्र 25 वर्ष, निवासी मकान नंबर 16, ई ब्लॉक, राजीव आवास, थाना गोलबाजार, रायपुर को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की गई। शेष तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
उल्लेखनीय है कि भीष्मा सागर थाना गोलबाजार का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध बलवा, मारपीट, अवैध वसूली एवं आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर प्रकरण पूर्व में भी दर्ज हैं।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गोलबाजार निरीक्षक अर्चना धुरंधर, प्रधान आरक्षक 1755 विवेक निराला, आरक्षक 496 संजय शुक्ला एवं आरक्षक 1484 विकास सिंह की अहम भूमिका रही।
गोलबाजार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था बनी रहे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0