वीडियो और लोकेशन शेयरिंग से चल रहा हेरोइन का सिंडिकेट, रायपुर पुलिस ने तोड़ा बड़ा नेटवर्क

Heroin syndicate running through video and location sharing, Raipur police busted a big network वीडियो और लोकेशन शेयरिंग से चल रहा हेरोइन का सिंडिकेट, रायपुर पुलिस ने तोड़ा बड़ा नेटवर्क
 0
वीडियो और लोकेशन शेयरिंग से चल रहा हेरोइन का सिंडिकेट, रायपुर पुलिस ने तोड़ा बड़ा नेटवर्क

वीडियो और लोकेशन शेयरिंग से चल रहा हेरोइन का सिंडिकेट, रायपुर पुलिस ने तोड़ा बड़ा नेटवर्क

रायपुर। नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई में रायपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) सप्लाई करने वाले एक अंतरराज्यीय सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह का मास्टरमाइंड मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू अपने नेटवर्क के जरिए वीडियो और लोकेशन शेयरिंग के माध्यम से माल की सप्लाई करता था।

संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने मुख्य सप्लायर मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू, डिस्ट्रीब्यूटर विजय मोटवानी और भूषण शर्मा सहित कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 273.19 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जब्त की गई है, जिसकी खुदरा कीमत करीब 57 लाख रुपये आंकी गई है।

अब तक रायपुर पुलिस विभिन्न कार्रवाइयों में 34 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 1.57 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन जब्त कर चुकी है।

कैसे पकड़ा गया नेटवर्क?

सूचना मिली थी कि थाना कबीरनगर क्षेत्रांतर्गत हीरापुर स्थित वेदांत वाटिका के पास एक व्यक्ति हेरोइन बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है। इस पर एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना कबीरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू को रंगेहाथ पकड़ा।

पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह पंजाब से हेरोइन मंगवाकर स्थानीय स्तर पर अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स विजय मोटवानी और भूषण शर्मा के जरिए सप्लाई करता था। इसके बाद पुलिस ने हीरापुर, जरवाय तालाब और आरडीए कॉलोनी में एक साथ रेड कर जसप्रीत कौर, विजय मोटवानी, नितिन पटेल और दिव्या जैन को भी गिरफ्तार किया।

बरामदगी

273.19 ग्राम हेरोइन (चिट्टा)

05 मोबाइल फोन

01 दोपहिया वाहन

कुल कीमत: लगभग 57 लाख रुपये

दर्ज प्रकरण

थाना कबीरनगर : अपराध क्रमांक 183/25, धारा 21बी, 21(सी), 29 एनडीपीएस एक्ट एवं 111 बीएनएस

थाना कोतवाली : अपराध क्रमांक 165/25, धारा 22ख एनडीपीएस एक्ट (आरोपी भूषण शर्मा)

गिरफ्तार आरोपी

थाना कबीरनगर प्रकरण

1. मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू (30 वर्ष), निवासी हीरापुर, रायपुर

2. विजय मोटवानी उर्फ अमन (23 वर्ष), निवासी हीरापुर, रायपुर

3. दिव्या जैन (24 वर्ष), निवासी आरडीए कॉलोनी, हीरापुर

4. नितिन पटेल (19 वर्ष), निवासी रीवा (म.प्र.), वर्तमान निवासी हीरापुर

5. जसप्रीत कौर उर्फ बॉबी (25 वर्ष), निवासी हीरापुर

थाना कोतवाली प्रकरण

1. भूषण शर्मा उर्फ सूरज (30 वर्ष), निवासी टाटीबंध, रायपुर

पुलिस की भूमिका

इस कार्रवाई में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना कबीरनगर पुलिस की टीम शामिल रही।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम ने विभिन्न स्थानों पर एकसाथ दबिश दी और आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई।

👉 यह कार्रवाई आईजी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के विरुद्ध यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी और अंतरराज्यीय नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0