छत्तीसगढ़ बोर्ड का परिणाम जारी होने से पहले हेल्पलाइन नंबर जारी, 9 मई तक काउंसलर छात्रों की समस्याएं सुनकर देंगे सुझाव..
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा वार्षिक परीक्षा 2024 का परीक्षा रिजल्ट घोषित होने के संभावित 05 पांच दिन पहले छ.ग.मा.शि.म. रायपुर सचिव पुष्पा साहू (आई.ए.एस.) के आदेशानुसार टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002334363 शुरुवात किया गया है परीक्षा परिणाम के पूर्व विद्यार्थियों के मन में परीक्षा परिणाम के डर भय से होने वाले तनाव का प्रबंधन तथा विषय व कैरियर चयन एवं पुनर्मूल्यांकन/पुनर्गणना संबंधी मार्गदर्शन/जानकारी के लिए 29 अप्रैल से 09 मई 2025 तक मनोवैज्ञानिक/मनोचिकित्सक/कैरियर काउंसलर, मण्डल के अधिकारी/सहायक प्राध्यापक के सहयोग से उप सचिव जे0के0 अग्रवाल के मार्गदर्शन में एवं हेल्पलाईन समन्वयक डॉ0 प्रदीप कुमार साहू के समन्वय से हेल्पलाईन दो पालियों में सुबह 10ः30 से 01ः30 तक एवं दोपहर 02ः00 बजे से 05ः00 तक संचालित की जा रही है। आज प्रथम दिवस में मनोवैज्ञानिक/मनोचिकित्सक/कैरीयर काउंसलर, अरूणा जैन एवं मण्डल के सहायक प्राध्यापक मनीषी सिंह उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0