रायपुर में जुआ खेलते आधा दर्जन जुआरी गिरफ्तार, ₹31,270 नकद बरामद

Half a dozen gamblers arrested while gambling in Raipur, ₹31,270 cash recovered रायपुर में जुआ खेलते आधा दर्जन जुआरी गिरफ्तार, ₹31,270 नकद बरामद
 0

रायपुर में जुआ खेलते आधा दर्जन जुआरी गिरफ्तार, ₹31,270 नकद बरामद

रायपुर। थाना गंज क्षेत्र में होटल महिन्द्रा के पास स्थित एक गली में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए छह जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से ₹31,270 नकद और ताशपत्तियां जब्त की गईं।

यह कार्रवाई एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने की। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 207/25, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ऐसे हुई कार्रवाई

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर शहर में जुआ और सट्टा पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 8 अगस्त 2025 को सूचना मिली कि कुछ लोग होटल महिन्द्रा के पास रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट व थाना गंज पुलिस की टीम ने मौके पर रेड डालकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया और नकदी व ताशपत्तियां जब्त कीं।

गिरफ्तार आरोपी

1. योगेश अग्रवाल (48), निवासी राम नगर, दिशा कॉलेज के पास, थाना सरस्वती नगर, रायपुर

2. योगेश साहू (45), निवासी खम्हारडीह विधानसभा रोड, थाना खम्हारडीह, रायपुर

3. परमानंद चमेडिया (64), निवासी बेगम पडे, जिला हैदराबाद, तेलंगाना

4. सतीश अग्रवाल (55), निवासी सहकारी पथ, समता कॉलोनी, थाना आजाद चौक, रायपुर

5. गोपाल महेश्वरी (41), निवासी आमासिवनी, थाना विधानसभा, रायपुर

6. सुनील अग्रवाल (53), निवासी गोल चौक, डी.डी. नगर, रायपुर

पुलिस टीम

कार्रवाई में निरीक्षक भावेश गौतम (थाना प्रभारी गंज), प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय (एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट) सहित कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0