बस्तर को नक्सलमुक्त बनाने सरकार का बड़ा कदम: सीमावर्ती क्षेत्रों में खुलेंगे 50 नए कैंप पुलिस चौकीया..

Government's big step to make Bastar Naxal-free: 50 new camp बस्तर को नक्सलमुक्त बनाने सरकार का बड़ा कदम: सीमावर्ती क्षेत्रों में खुलेंगे 50 नए कैंप पुलिस चौकीया..
 0
बस्तर को नक्सलमुक्त बनाने सरकार का बड़ा कदम: सीमावर्ती क्षेत्रों में खुलेंगे 50 नए कैंप पुलिस चौकीया..

बस्तर को नक्सलमुक्त बनाने सरकार का बड़ा कदम: सीमावर्ती क्षेत्रों में खुलेंगे 50 नए कैंप, 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद की कमर तोड़ने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने घोषणा की है कि बस्तर संभाग के सीमावर्ती इलाकों में 50 नए सुरक्षा कैंप खोले जाएंगे। यह कैंप उन स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे जहां से नक्सलियों की गतिविधियों पर सीधे नजर रखी जा सके। इससे पहले भी 50 कैंप खोले जा चुके हैं, और अब हर 5 किलोमीटर की दूरी पर एक कैंप स्थापित करने की योजना है।

नक्सल ऑपरेशन IG पी. सुंदरराज ने बताया कि यह रणनीति बस्तर के अंदरूनी और दुर्गम इलाकों में नक्सलियों की पहुंच को सीमित करने और उनकी गतिविधियों को पूरी तरह नियंत्रित करने के उद्देश्य से बनाई गई है। अब चौकियां भी खोली जा रही हैं ताकि नक्सलियों की मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा सके।

सरेंडर और मुठभेड़ों से कमजोर पड़ा नक्सल नेटवर्क

सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक:

1428 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं,

427 नक्सली मारे जा चुके हैं,

और 250 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार बस्तर में अब सिर्फ 1000 के करीब नक्सली बचे हैं, जो सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव और अभियानों से लगातार कमजोर होते जा रहे हैं।

2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य

सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को पूरी तरह नक्सलमुक्त बना दिया जाएगा। इस लक्ष्य की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। फोर्स लगातार माओवादियों पर दबाव बना रही है और अभियान तेज गति से जारी है।

90% क्षेत्र नक्सलमुक्त, अब बस्तर की बारी

छत्तीसगढ़ का लगभग 90% हिस्सा पहले ही नक्सलमुक्त हो चुका है। अब बस्तर के बचे हुए क्षेत्रों में नक्सली छुटपुट घटनाओं के जरिए अपनी मौजूदगी जताने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षाबल हर मोर्चे पर उन्हें चुनौती दे रहे हैं।

विकास की बयार: अब बस्तर बदलेगा

सरकार न केवल नक्सल उन्मूलन अभियान चला रही है, बल्कि इन क्षेत्रों में विकास कार्यों को भी तेजी से आगे बढ़ा रही है। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं। इससे बस्तर की तस्वीर बदल रही है और वहां के लोग अब मुख्यधारा से जुड़ने लगे हैं।

जल्द ही वह दिन दूर नहीं जब बस्तर भी विकास, शांति और खुशहाली की ओर अग्रसर होकर एक नए युग की शुरुआत करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0