समाधान शिविर में दिखा सुशासन का असर: खमतराई में 1 दिन में निपटे 75 आवेदन, जनता ने कहा- ‘काम तो हुआ’
रायपुर। सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण की शुरुआत आरंग ब्लॉक के ग्राम खमतराई से जबरदस्त तरीके से हुई। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में लगे समाधान शिविर में पहले ही दिन 76 शिकायतें और मांगें आईं, जिनमें से 75 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। यह नज़ारा देख गांववाले खुश हो उठे, और कहा- "अब लग रहा है कि सरकार वाकई हमारी बात सुन रही है।"
समाधान शिविर के दौरान न सिर्फ कागज़ी कार्रवाई हुई, बल्कि जनता को मौके पर ही आवश्यक दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र भी दिए गए। युवाओं के लिए यह शिविर वरदान साबित हुआ।
जनता के चेहरे पर दिखी राहत
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल ने कहा कि सुशासन तिहार का मकसद सिर्फ सरकारी योजनाओं की जानकारी देना नहीं, बल्कि तत्काल समाधान देना है। लोगों की समस्याएं सुलझाना ही असली गवर्नेंस है।
"मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्ननेंस" पर अमल
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को जमीन पर उतारा जा रहा है। शासन की मंशा है कि जनता को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े, बल्कि समाधान उनके गांव तक पहुंचे।
तीन चरणों में चल रहा अभियान
पहले चरण में 8 से 11 अप्रैल तक आवेदन लिए गए। अब तीसरे चरण में मौके पर समाधान और मुख्यमंत्री खुद योजनाओं की समीक्षा करेंगे। शिविर के दौरान वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0