खैरगढ़ में फ्रीज ब्लास्ट हादसा: दरवाजा खोलते ही हुआ धमाका, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

Freeze blast accident in Khairgarh: Explosion occurred as soon as the door was opened, painful death of an elderly personखैरगढ़ में फ्रीज ब्लास्ट हादसा: दरवाजा खोलते ही हुआ धमाका, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
 0
खैरगढ़ में फ्रीज ब्लास्ट हादसा: दरवाजा खोलते ही हुआ धमाका, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

खैरगढ़ में फ्रीज ब्लास्ट हादसा: दरवाजा खोलते ही हुआ धमाका, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

रायपुर/खैरगढ़।छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के खैरगढ़ में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक व्यक्ति ने अपने घर में रखे पुराने फ्रीज का दरवाजा खोला, जिससे उसमें जोरदार ब्लास्ट हो गया। हादसे में 52 वर्षीय श्रीराम यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ब्लास्ट इतना तेज था कि व्यक्ति के शरीर के ऊपरी हिस्से पर गंभीर चोटें आईं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फ्रीज काफी पुराना था और बार-बार चालू हालत में रखा जा रहा था। बताया जा रहा है कि यह पुराना मॉडल का फ्रीज था।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

भास्कर एक्सपर्ट व Refrigeration Engineer व्यास साहू के अनुसार —

पुराने फ्रीज में लगातार इस्तेमाल और मेंटेनेंस न होने पर उसके कम्प्रेशर में गर्मी बढ़ने लगती है। लगातार ओवरलोड और ओवरहीटिंग की वजह से फ्रीज के भीतर गैस का प्रेशर असामान्य रूप से बढ़ जाता है। ऐसे में फ्रीज खोलते ही ब्लास्ट की आशंका बनी रहती है।

खास तौर पर गर्मियों में फ्रीज को लगातार लंबे समय तक चालू न रखें। यदि फ्रीज पुराना है या उसमें क्षमता से ज्यादा सामान रखा है तो समय-समय पर बंद कर ठंडा होने दें।

खराब पार्ट्स और ओवरलोड बना हादसे की वजह

विशेषज्ञों ने बताया कि इस हादसे की एक वजह यह भी रही कि फ्रीज का कम्प्रेशर पुराना और खराब था, जिससे वह लगातार चालू रहते-रहते ओवरहीट हो गया। गर्मियों में फ्रीज में सामान्य से ज्यादा सामान रखने और खराब पार्ट्स के चलते इस तरह के ब्लास्ट की आशंका बढ़ जाती है।

सावधानी

पुराने फ्रीज का समय-समय पर निरीक्षण कराएं।

क्षमता से अधिक सामान न रखें।

लगातार लंबे समय तक फ्रीज चालू न छोड़ें।

ओवरहीटिंग की स्थिति में तुरंत बंद करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0