उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को वोट ना दें छत्तीसगढ़ बस्तर क्षेत्र के किसानों ने की अपील..
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से उपराष्ट्रपति चुनाव पर बड़ा बयान
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों के ग्रामीणों ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर एक अहम अपील की है। ग्रामीणों ने विभिन्न सांसदों को पत्र लिखकर विपक्ष द्वारा उतारे गए उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को वोट न देने की गुहार लगाई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जब सुदर्शन रेड्डी न्यायाधीश थे, तब उन्होंने सलवा जुडुम को बंद करने का फैसला सुनाया था। ग्रामीणों का कहना है कि उस फैसले के बाद इलाके में नक्सली गतिविधियों को और बढ़ावा मिला, जिससे वहां के किसान और आम लोग लगातार हिंसा व उत्पीड़न का शिकार हुए।
ग्रामीणों का तर्क है कि सलवा जुडुम अभियान से उन्हें सुरक्षा का भरोसा मिला था, लेकिन इसे बंद करने के बाद वे फिर से नक्सलियों के हमलों और दबाव में जीने को मजबूर हो गए। यही कारण है कि उन्होंने सांसदों से अपील की है कि उपराष्ट्रपति चुनाव में रेड्डी को समर्थन न दें।
इस पत्र के बाहर आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। एक ओर विपक्ष के नेता इस पत्र को राजनीतिक साजिश बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नक्सल प्रभावित इलाकों के लोगों की पीड़ा ने एक बार फिर से सलवा जुडुम और नक्सल नीति पर राष्ट्रीय बहस छेड़ दी है।
👉 यह मामला सिर्फ उपराष्ट्रपति चुनाव तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि नक्सल प्रभावित राज्यों में सुरक्षा, न्याय और विकास के सवाल को भी सामने ला रहा है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0