जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक, कर्मवीर सिंह ने दिए दिशा-निर्देश

During an important BJP meeting focused on fostering camaraderie—held on the occasion of 'Jan-Gauravshali Diwas' (Day of Public Pride)—Karmveer Singh issued specific directives.
 0
जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक, कर्मवीर सिंह ने दिए दिशा-निर्देश

जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक, कर्मवीर सिंह ने दिए दिशा-निर्देश

रायपुर। आगामी 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक लेकर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित प्रवास को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कर्मवीर सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आयोजन की व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तन्मयता, समर्पण और सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आयोजन की सफलता के लिए सभी को आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा।

बैठक में भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी द्वारा 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होने वाले इस आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0