जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में Dry Day, 4 सितंबर को बंद रहेंगी शराब दुकानें

Dry Day' in Chhattisgarh on Janmashtami; Ambani liquor depot to remain closed on September 4.
 0
जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में Dry Day, 4 सितंबर को बंद रहेंगी शराब दुकानें

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में Dry Day, 4 सितंबर को बंद रहेंगी शराब दुकानें

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित किया है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की बिक्री और परोसने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। आबकारी विभाग ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

शासन के आदेश के अनुसार, 4 सितंबर को प्रदेश की सभी देशी और विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा शराब बेचने या परोसने वाले होटल-बार, रेस्टोरेंट बार, क्लब और अहाते भी बंद रहेंगे। इन प्रतिष्ठानों में शराब की बिक्री या परोसने की अनुमति नहीं होगी।

जन्माष्टमी के दिन भांग और भांगघोटा की फुटकर दुकानें भी बंद रहेंगी। प्रशासन ने शुष्क दिवस के दौरान अवैध शराब के परिवहन, भंडारण और बिक्री पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

सरकार का यह फैसला जन्माष्टमी पर्व के दौरान प्रदेश में शांतिपूर्ण और भक्तिमय माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। ऐसे में शराब खरीदने या बार जाने की योजना बना रहे लोगों को 4 सितंबर की तारीख का विशेष ध्यान रखना होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0