तलाक के बाद एक ही घर में रहेंगे पति-पत्नी, लेकिन अलग मंजिलों पर!

 0
तलाक के बाद एक ही घर में रहेंगे पति-पत्नी, लेकिन अलग मंजिलों पर!

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां तलाक के बाद भी पति-पत्नी एक ही मकान में रहेंगे, लेकिन अलग-अलग मंजिलों पर। वर्षों से चल रहे आपसी विवाद के चलते दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया था। मामला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट तक पहुंचा, लेकिन कोर्ट से पहले ही दोनों पक्षों ने आपसी समझौते से हल निकाल लिया।

समझौते के अनुसार, तलाकशुदा पति ग्राउंड फ्लोर पर रहेगा जबकि पत्नी फर्स्ट फ्लोर पर निवास करेगी। दोनों के बीच यह सहमति बनी है कि वे एक-दूसरे के निजी जीवन में हस्तक्षेप नहीं करेंगे। कोर्ट ने इस आपसी सहमति को स्वीकार करते हुए केस समाप्त कर दिया।

यह मामला अब सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि यह दिखाता है कि तलाक के बाद भी गरिमा और समझदारी से समाधान संभव है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0