3 मई से डिजिटल रजिस्ट्री का नया दौर, नवा रायपुर में एआई डाटा सेंटर की नींव रखी जाएगी
छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिकों को अब रजिस्ट्री जैसे झंझट भरे कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। 3 मई को नवा रायपुर में एक बड़े डिजिटल आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पंजीयन विभाग की 10 नई सुविधाओं का शुभारंभ करेंगे। साथ ही सेक्टर-22 में बनने जा रहे अत्याधुनिक एआई डाटा सेंटर का शिलान्यास भी होगा।
रजिस्ट्री की प्रक्रिया अब डिजिटल, पारदर्शी और आसान
पंजीयन विभाग की यह पहल लोगों को न केवल समय और पैसे की बचत कराएगी, बल्कि दस्तावेजों की सुरक्षा और पारदर्शिता भी सुनिश्चित करेगी। नई सुविधाओं में आधार आधारित प्रमाणीकरण, ऑनलाइन डॉक्युमेंट सर्च और डाउनलोड, घर बैठे रजिस्ट्री, डिजीलॉकर इंटीग्रेशन, कैशलेस भुगतान, व्हाट्सएप नोटिफिकेशन और डिजीडॉक्यूमेंट जैसी सेवाएं शामिल हैं। सबसे खास बात यह कि अब नामांतरण की प्रक्रिया भी स्वतः हो सकेगी।
1000 करोड़ की लागत, 500 रोजगार
इसी कार्यक्रम में एक और बड़ी घोषणा होगी—नवा रायपुर के सेक्टर-22 में बनने जा रहे रैक बैंक के एआई डाटा सेंटर का शिलान्यास। पहले चरण में 5 मेगावॉट क्षमता वाला यह सोलर-पावर्ड डाटा सेंटर भविष्य में
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0