उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सोलर बैटरी वाहन को दिखाई हरी झंडी, अचानकमार के 13 गांवों में आएगी रोशनी
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सोलर बैटरी वाहन को दिखाई हरी झंडी, अचानकमार के 13 गांवों में आएगी रोशनी
रायपुर, 14 जून 2025। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज लोरमी स्थित विधायक कार्यालय से सोलर बैटरी से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर अचानकमार के लिए रवाना किया। इन बैटरियों की मदद से अचानकमार वनांचल के 13 गांव अब अंधेरे से मुक्त होकर रोशन होंगे।
वनांचल को मिलेगा उजाला
अचानकमार के बिजराकछार क्षेत्र के 13 गांवों में रात के अंधेरे को दूर करने के लिए कुल 522 सोलर बैटरियां भेजी गई हैं। ये बैटरियां गांवों में स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्रों से जुड़कर रात के समय रोशनी उपलब्ध कराएंगी।
बरसात में भी अब उजियारा
वाहन को रवाना करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बरसात के मौसम में भी इन गांवों में अंधेरा नहीं रहेगा। रात में रोशनी की व्यवस्था हो जाने से ग्रामीण जंगली जानवरों के खतरे से सुरक्षित रहेंगे।
ग्रामीण विकास की दिशा में अहम पहल
अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर गांव तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ काम कर रही है। सुदूर वनांचल और दुर्गम इलाकों में भी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। यह पहल उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0