रायपुर में सनसनी: सूटकेस में मिली युवक की लाश, सीमेंट से जामकर लोहे की पेटी में किया गया बंद

Decisive campaign against malaria: 12th phase of 'Malaria Free Chhattisgarh' will start from June 25 रायपुर में सनसनी: सूटकेस में मिली युवक की लाश, सीमेंट से जामकर लोहे की पेटी में किया गया बंद
 0
रायपुर में सनसनी: सूटकेस में मिली युवक की लाश, सीमेंट से जामकर लोहे की पेटी में किया गया बंद

रायपुर में सनसनी: सूटकेस में मिली युवक की लाश, सीमेंट से जामकर लोहे की पेटी में किया गया बंद

रायपुर, 23 जून 2025।राजधानी रायपुर में एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी इलाके में सूटकेस के अंदर युवक की लाश मिली है, जिसे सीमेंट से जाम कर पहले सूटकेस में और फिर लोहे की पेटी में पैक कर ताला जड़ दिया गया था। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और सनसनी का माहौल है।

बदबू आने पर हुआ खुलासा

घटना सोमवार दोपहर की है। रायपुरा चौक के पास इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में स्थानीय लोगों को बदबू आने लगी। जब बदबू तेज हुई तो लोगों ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पेटी को खोला तो अंदर का नज़ारा देख सब दंग रह गए।

पेटी के अंदर सूटकेस में युवक की लाश पाई गई, जिसे सीमेंट से पूरी तरह जाम किया गया था। शव इस कदर खराब हो चुका था कि पहचान करना मुश्किल हो रहा है। मृतक की उम्र करीब 35 से 45 साल के बीच आंकी गई है।

एफएसएल और पुलिस टीम ने की जांच

घटना की सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना प्रभारी, एएसपी पश्चिम दौलतराम पौर्ते समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी बुलवाई गई और मौके से साक्ष्य जुटाए गए।

पुलिस आशंका जता रही है कि शव को हाल ही में वहां छोड़ा गया है। अगर पहले रखा गया होता तो बदबू और स्थिति के आधार पर मामला पहले ही सामने आ जाता।

पूर्व विधायक ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने रायपुर शहर की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए और पुलिस प्रशासन से जल्द खुलासे की मांग की।

इसी तरह की वारदात पहले भी

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी रायपुर में एक महिला द्वारा पति की हत्या कर शव को ड्रम में भरकर सीमेंट से जाम करने का मामला सामने आया था। ठीक उसी तर्ज पर यह दूसरी सनसनीखेज घटना सामने आना शहर के लिए बेहद चिंता का विषय बन गया है।

पुलिस जुटी जांच में

फिलहाल पुलिस शव की पहचान और घटना की कड़ी जोड़ने में जुटी है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कॉल डिटेल्स व गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0