कांकेर में धर्मांतरण विवाद फिर भड़का, चर्च से लौटते ही 8 परिवारों पर हमला
कांकेर में धर्मांतरण विवाद फिर भड़का, चर्च से लौटते ही 8 परिवारों पर हमला
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धर्मांतरण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला अंतागढ़ ब्लॉक के हवेचूर गांव का है, जहाँ रविवार को चर्च से लौट रहे धर्मांतरित लोगों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना में महिलाएं भी घायल हुईं, जिनमें से कुछ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, 10 अगस्त की सुबह 8 परिवारों के 36 लोग चर्च में प्रार्थना के बाद अपने-अपने घर लौट आए थे और दैनिक कार्यों में जुटे थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें ढूंढ-ढूंढ कर पीटा। महिलाओं के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। पीड़ित हितेश कुमार ने आरोप लगाया कि उनकी मां शांति बाई दर्रो को बुरी तरह पीटा गया, वहीं बिसन्तिन दर्रो गंभीर रूप से घायल हैं और जागेश्वर उसेंडी के कान का पर्दा फटने की आशंका है।
राष्ट्रीय क्रिश्चन मोर्चा, कांकेर इकाई के प्रदेश सचिव साईमन दिग्बल तांडी ने बताया कि सभी पीड़ित नियमित रूप से चर्च जाने वाले हैं। घटना के बाद सभी ताडोकी थाना पहुंचे, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। दहशत में रात गुजारने के बाद 11 अगस्त की सुबह पीड़ित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे और कार्यवाही की मांग की।
पुलिस अधीक्षक आईके एलिसेला ने बताया कि चर्च के मुद्दे को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और जांच के बाद दोषियों पर अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0