कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 7 जुलाई को रायपुर दौरे पर, किसान-जवान-संविधान सभा में होंगे शामिल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 7 जुलाई को रायपुर दौरे पर, किसान-जवान-संविधान सभा में होंगे शामिल
रायपुर, 6 जुलाई 2025।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच रहे हैं। वे यहां कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘‘किसान-जवान-संविधान’’ सभा में शामिल होंगे।
मल्लिकार्जुन खड़गे सुबह 11:45 बजे रायपुर विमानतल पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक साइंस कॉलेज मैदान में होने वाली सभा में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं और किसानों, जवानों से संवाद करेंगे और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर अपनी बात रखेंगे।
सभा के बाद शाम 4 बजे राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक आयोजित की गई है। इसके तुरंत बाद शाम 5 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक होगी, जिसमें आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होगी।
इस दौरे में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल भी रायपुर पहुंचेंगे और दोनों बैठक में मौजूद रहेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे का रायपुर दौरा शाम 6 बजे संपन्न होगा, जिसके बाद वे राजधानी से प्रस्थान करेंगे।
कांग्रेस का दावा है कि यह सभा प्रदेश और देश के मौजूदा सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों को लेकर पार्टी की स्पष्ट दिशा और रणनीति को सामने रखेगी।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0