विष्णुदेव साय और उनके मंत्री इन दिनों अचानक निरीक्षणों
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्री इन दिनों अचानक निरीक्षणों के ज़रिए सरकारी दफ्तरों की हकीकत परख रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दुर्ग जिले के कुम्हारी नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति, योजनाओं के क्रियान्वयन, निर्माण कार्यों और सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने निरीक्षण के बाद कहा कि जो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नगर पालिका का कार्य ठीक ढंग से चले, सभी कर्मचारी कार्यदिवस में उपस्थित रहें और बिना सूचना के कोई भी अनुपस्थित न हो, इसके लिए सख्त निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुम्हारी नगर पालिका परिसर में अटल परिसर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। पालिका अध्यक्ष, पार्षदों और अधिकारियों के साथ मिलकर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया। निर्माण कार्य 30 मई तक पूर्ण होने की उम्मीद है।
सरकार के इस अभियान से साफ संकेत है कि अब शासकीय कामकाज में लापरवाही नहीं चलेगी, ज़िम्मेदारों को जवाब देना होगा।
एंबियंस वीडियो : अरुण साव, डिप्टी सीएम ..(दफ़्तर औचक निरीक्षण)..
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0