बिरहोर जनजाति की महिलाओं को मुख्यमंत्री ने सौंपीं पक्के आवास की चाबियाँ
बिरहोर जनजाति की महिलाओं को मुख्यमंत्री ने सौंपीं पक्के आवास की चाबियाँ
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पांच लाभार्थियों को मिला नए घर का तोहफा
रायपुर | 27 मई 2025 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के दौरे के दौरान एक बड़ी सौगात दी। प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदाय की तीन महिलाओं सहित कुल पांच महिलाओं को पक्के मकानों की चाबियाँ सौंपी गईं।
धर्मजयगढ़ विकासखंड के कीदा गांव की निवासी दिलमत बाई, गुरुवारी बाई और शानीरो बाई को मुख्यमंत्री के हाथों जब उनके नए पक्के मकान की चाबियाँ मिलीं, तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। इसके अलावा बनोरा गांव की गीतांजलि सिदार और कुकुर्दा गांव की गुलाबी यादव को भी इस योजना का लाभ मिला।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा, "प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों को पक्का घर उपलब्ध कराने की एक जनहितैषी और प्रभावी योजना है। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि हर पात्र व्यक्ति को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए अपना घर मिले।"
उन्होंने यह भी कहा कि अब तक बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवारों को इस योजना का लाभ मिल चुका है और जो पात्र हितग्राही किसी कारणवश छूट गए हैं, उन्हें आवास प्लस 2 योजना के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में लाभार्थियों ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0