मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम से की सौजन्य भेंट, समाजिक मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

Chief Minister Vishnu Dev Sai made a courtesy call on former Union Minister Arvind Netam, detailed discussion took place on social issues मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम से की सौजन्य भेंट, समाजिक मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम से की सौजन्य भेंट, समाजिक मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम से की सौजन्य भेंट, समाजिक मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

रायपुर, 7 जून 2025 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में समाजसेवी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरविंद नेताम से सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात सौहार्द्र और सामाजिक विमर्श के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उल्लेखनीय है कि नेताम हाल ही में नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय में आयोजित एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए थे। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर को राज्य के लिए गर्व की बात बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि "ऐसे आयोजनों से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद की भावना मजबूत होती है और सामाजिक समरसता तथा जन-जागरूकता को नया आयाम मिलता है।" उन्होंने नेताम के समाज हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

भेंट के दौरान नेताम ने बताया कि उन्होंने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान मतांतरण, विकास, पर्यावरण और आदिवासी अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज के वास्तविक मुद्दों पर सार्थक विमर्श आवश्यक है और इसके लिए मंचों की भूमिका अहम होती है।

इस अवसर पर डॉ. प्रीति नेताम एवं युवा समाजिक नेता विनोद नागवंशी भी उपस्थित रहे।

नेताम ने उठाए अहम मुद्दे

कार्यक्रम में नेताम ने नक्सलवाद और मतांतरण को देश और समाज के लिए गंभीर चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि “इन समस्याओं का स्थायी समाधान केवल संघ और समाज के सामूहिक प्रयासों से ही संभव है।” उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा नक्सलवाद के खिलाफ की जा रही कार्रवाइयों की सराहना की और इसे पूरी तरह समाप्त करने की आवश्यकता जताई।

विकास के मुद्दे पर बोलते हुए नेताम ने आदिवासी समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने भूमि अधिग्रहण की बजाय लीज आधारित मॉडल को बढ़ावा देने और डिलिस्टिंग आंदोलन को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार से ठोस नीतिगत पहल की अपील की।

मायने

यह मुलाकात केवल शिष्टाचार नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों पर गंभीर संवाद का एक उदाहरण थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और अरविंद नेताम के बीच हुआ यह विचार-विमर्श आने वाले समय में राज्य में सामाजिक समरसता और विकास को नई दिशा देने की संभावना रखता है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0